Home KORBA डिप्टी CM साव का बड़ा ऐलान : प्रदेश के 6 नए जिलों...

डिप्टी CM साव का बड़ा ऐलान : प्रदेश के 6 नए जिलों में नियुक्त होंगे खेल अधिकारी, जल्द शुरू होगी हॉकी लीग

0
31

 

छत्तीसगढ़ के 6 नए जिलों में जिला खेल अधिकारियों की नियुक्ति होगी। खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का बजट, 67 करोड़ की तीरंदाजी अकादमी और जल्द हॉकी लीग का ऐलान।

 

 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में खेलों के विकास को नई गति देने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के छह नए जिलों में जिला खेल अधिकारी (District Sports Officer) के पदों पर नियुक्ति की स्वीकृति दे दी गई है। इन नियुक्तियों से स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों के संचालन और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

 

 

जिन जिलों में जिला खेल अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी उनमें मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG), सक्ती, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) शामिल हैं।

 

नवा रायपुर और जशपुर में हो रहा तीरंदाजी अकादमी का निर्माण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में खेल गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं और सरकार खेल अधोसंरचना के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि नवा रायपुर और जशपुर में करीब 67 करोड़ रुपये की लागत से तीरंदाजी अकादमी का निर्माण कार्य जारी है, जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी।

 

मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित

 

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन की शुरुआत की है, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इस मिशन का उद्देश्य प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें प्रशिक्षण देना और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना है।14 प्रशिक्षकों को आधुनिक खेल प्रशिक्षण के लिए पटियाला भेजा गया है, जहां वे नवीनतम तकनीकों और खेल विज्ञान का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में हॉकी लीग का कराया जाएगा आयोजन

प्रदेश के खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही हॉकी लीग का आयोजन किया जाएगा, जिससे प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा और खेल संस्कृति को और मजबूती मिलेगी

error: Content is protected !!