Home KORBA “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का पेड़ कटवाना पड़ा महंगा,ममता स्टील...

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का पेड़ कटवाना पड़ा महंगा,ममता स्टील एंपोरियम संचालक और कर्मचारी पर पुलिस कार्रवाई,जिले में 60 हजार वृक्ष लगाने का लक्ष्य, प्रशासन सख्त

0
6

Screenshot 2026 08 03 12 52 56 79 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

 

पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे *”एक पेड़ मां के नाम”* अभियान के तहत लगाए गए पेड़ को कटवाना *निहारिका स्थित ममता स्टील एंपोरियम* के संचालक को महंगा पड़ गया।

 

*क्या है पूरा मामला*

जानकारी के अनुसार *निहारिका क्षेत्र* में नगर निगम द्वारा सड़क किनारे वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधा लगाया गया था। आरोप है कि *ममता स्टील एंपोरियम के संचालक किशोर अग्रवाल* ने अपने कर्मचारी *सुधीर गिरी* को निर्देश देकर उस पेड़ को कटवा दिया और फेंकवा दिया।

 

बिना किसी अनुमति के सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की शिकायत *नगर निगम की टीम* ने *सिविल लाइन थाना रामपुर* में दर्ज कराई।

 

*पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई*

*रामपुर थाना प्रभारी आस्था शर्मा* ने बताया कि नगर निगम द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लगाए गए पेड़ को ममता स्टील के संचालक द्वारा कटवाकर फेंकवा दिया गया।

 

लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। *किशोर अग्रवाल और उनके कर्मचारी सुधीर गिरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई* की गई है।

 

*प्रशासन का संदेश*

जिले में *60 हजार वृक्ष लगाने का लक्ष्य* रखा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान के तहत लगाए गए पेड़ों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।