Home Uncategorized कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में सड़क पर मारपीट, CCTV में कैद हुआ...

कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में सड़क पर मारपीट, CCTV में कैद हुआ विवाद, दो मासूम बच्चों को छोड़ने का भी आरोप

0
4

बिलासपुर। जिले में पारिवारिक विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कलेक्टोरेट के मुख्य द्वार के सामने ननद और भाभी के बीच जमकर मारपीट हुई।बताया जा रहा है कि ऑटो से सामान उतारने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वहीं, महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए दो मासूम बच्चों को सड़क पर छोड़कर चले जाने का भी आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!