Home छत्तीसगढ़ बेमेतरा में 14.56 करोड़ का बैंक घोटाला, तत्कालीन मैनेजर समेत 5 पर...

बेमेतरा में 14.56 करोड़ का बैंक घोटाला, तत्कालीन मैनेजर समेत 5 पर FIR; मुख्य आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार

0
6

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में 14 करोड़ 56 लाख रुपये से ज्यादा के बैंक घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है। इंडियन ओवरसीज बैंक की बेमेतरा शाखा में फर्जी लोन और दस्तावेजों के जरिए करोड़ों रुपये के गबन का आरोप है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तत्कालीन बैंक मैनेजर विनीत दास को तमिलनाडु के तंजावुर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मामला दर्ज है। इससे पहले पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

14 करोड़ 56 लाख रुपये से ज्यादा के गबन का आरोप

मामले की शिकायत वर्ष 2022 में तत्कालीन शाखा प्रबंधक रज्जू पाटनवार ने दर्ज कराई थी। जांच में आरोप सामने आया कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक विनीत दास ने कमलेश सिन्हा, जोहन वर्मा, नागेश वर्मा और टीकाराम माथुर के साथ मिलकर बैंक को कथित तौर पर 14 करोड़ 56 लाख 9 हजार 693 रुपये का नुकसान पहुंचाया।

पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए आरोपियों की भूमिका और बैंक से निकाली गई रकम के इस्तेमाल की जानकारी जुटाई।