Home KORBA कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत,ईंट...

कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत,ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे दोनों, इलाज के दौरान दम तोड़ा*   *सारंगढ़-बिलाईगढ़ के छुईहा गांव में पसरा मातम

0
6

 

 

IMG 20260801 104953 IMG 20260801 WA0063

IMG 20260801 WA0063 1

 

*जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले* में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों पर फायरिंग कर दी। इस हमले में दोनों मजदूरों की मौत हो गई।

 

*क्या है पूरा मामला*

जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर *कुलगाम केलाम इलाके में एक ईंट भट्ठे* पर मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

इलाज के दौरान पहले *सक्ती जिले के दीपक रात्रे* ने दम तोड़ा। इसके कुछ देर बाद दूसरे मजदूर *भूपेन्द्र भैना 28 वर्ष* ने भी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

 

*सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का लाल*

मृतक *भूपेन्द्र भैना* *सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के छुईहा गांव, धंसीर के पास* का निवासी था। घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

*दीपक रात्रे सक्ती जिले के रहने वाले* थे।

 

आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो होनहार मजदूरों की मौत से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।