
*कटघोरा नगर पालिका परिषद* में पूर्व प्रधानमंत्री *स्व. अटल बिहारी वाजपेयी* के नाम पर बने *’अटल परिसर’* के निर्माण में भारी अनियमितता का खुलासा हुआ है। आरोप है कि *ब्रॉन्ज धातु की मूर्ति* की जगह *सीमेंट से मूर्ति* बनाकर उस पर तांबे जैसा पेंट कर दिया गया।
*पहली बारिश में ही उखड़ा पेंट*
स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद जब बारिश हुई तो प्रतिमा का पेंट उखड़ गया और नीचे सीमेंट की घटिया निर्माण की पोल खुल गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे *क्षेत्रीय अधिकारियों* की जांच में भी निर्माण कार्य में कई खामियां पाई गईं।
नगरीय प्रशासन विभाग के *कार्यपालन अभियंता अली बक्श* ने भी गड़बड़ी की पुष्टि करते हुए कहा, _”प्रथम दृष्टि में मूर्ति में fault दिख रहा है। Prima facie यह कहा जा सकता है कि मूर्ति सही नहीं है।”_
*13.60 लाख के घोटाले का आरोप*
कटघोरा नगर पालिका में इस प्रतिमा निर्माण के लिए *13.60 लाख रुपये* खर्च किए गए थे। इस कथित घोटाले को लेकर सियासत तेज हो गई है।
*भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, दोनों ने मांगी कार्रवाई*
1. *भाजपा*: *जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी* ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच और *CMO की बर्खास्तगी* की मांग की है।
2. *कांग्रेस*: *युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह* कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो और *मुख्य नगरपालिका अधिकारी CMO को निलंबित* किया जाए। युवा कांग्रेस ने ऐलान किया है कि _”जब तक कार्रवाई नहीं होगी, प्रदर्शन जारी रहेगा।”_
*सोशल मीडिया पर सियासी वार*
इस मुद्दे पर *पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और विधायक देवेंद्र यादव* ने सोशल मीडिया के जरिए राज्य सरकार पर *भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी* का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है।
अटल जी जैसे बड़े नेता के नाम पर हुए इस कथित घोटाले से कटघोरा में लोगों में भारी आक्रोश है। प्रशासन से अब निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।






