कोरबा शहर के प्रवेश द्वार पर खोली जाने वाली शराब दुकान का विरोध शुरू हो गया है. बड़ी संख्या में महिलाएं प्रस्तावित शराब दुकान के सामने पहुंचकर इसका विरोध कर रही है महिलाओं का कहना है कि वह घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं बच्चियों के साथ यहां छेड़खानी होगी कौन आएगा हम सबको बचाने इसलिए हम बरबसपुर में किसी भी हालत में शराब दुकान नहीं खुलने देंगे






