Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में बारिश का कहर, सरकंडा-राजकिशोर नगर का संपर्क टूटा; सड़कों पर...

बिलासपुर में बारिश का कहर, सरकंडा-राजकिशोर नगर का संपर्क टूटा; सड़कों पर घुटनों तक पानी

0
3

बिलासपुर। शहर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जलभराव के कारण सरकंडा और राजकिशोर नगर के बीच संपर्क प्रभावित हो गया है। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाने से आवाजाही बंद हो गई है।

सरकंडा क्षेत्र के लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कई मार्गों पर पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कुछ स्थानों पर जाम की स्थिति भी बन गई है।

लगातार बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आ रही है। स्थानीय लोग जल निकासी व्यवस्था को लेकर प्रशासन से जल्द राहत की मांग कर रहे हैं।