Home Astrology गरीब घर की बच्चियों को बनाया गया आत्मनिर्भर ,शक्ति स्वरूपा की टीम ने...

गरीब घर की बच्चियों को बनाया गया आत्मनिर्भर ,शक्ति स्वरूपा की टीम ने बच्चियों को दिलाया प्रशिक्षण , देखिए वीडियो

0
11

IMG 20260713 WA0119 IMG 20260713 WA0118

 

 

गरीब घर की बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद शक्ति स्वरूपा कोरबा इकाई द्वारा दो दर्जन बालिकाओं को ब्यूटी पार्लर का कोर्स कराया गया। इस निशुल्क कोर्स के बाद अब यह बच्चियां अपने माता-पिता को काम के जरिए आर्थिक सहयोग कर पाएंगी

 

 

लगभग दो माह तक ब्यूटीशियन का कोर्स मुकम्मल हो जाने के बाद भारत विकास परिषद के शक्ति स्वरूपा कोरबा इकाई द्वारा बालिकाओं और उन्हें प्रशिक्षित करने वाली श्रीमती जानकी साहू के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए समापन समारोह आयोजित किया गया। इस सादे किंतु गरिमामय कार्यक्रम में बालिकाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा हुनर सीख लिया है जिसके जरिए वे अपने माता-पिता व परिवार की आर्थिक मदद कर पाएंगी

 

इस अवसर पर भारत विकास परिषद कोरबा मुख्य शाखा के अध्यक्ष कमलेश यादव और शक्ति स्वरूपा की अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी साहू ने प्रशिक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और इन्हें प्रशिक्षित करने वाली जानकी साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

बालिकाओं को आशीष प्रदान करने के लिए शक्ति स्वरूपा से जुड़ी महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई