Home Astrology पाप के पैसे से चल रही है कांग्रेस : रामगोपाल की गिरफ्तारी...

पाप के पैसे से चल रही है कांग्रेस : रामगोपाल की गिरफ्तारी पर अजय चंद्राकर का बड़ा बयान

0
6

 

घोटालों के आरोप में गिरफ्तार किए गए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल पर वरिष्ठ भाजपाई अजय चंद्राकर ने बड़ा बयान दिया है।

 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर बयानों के तीर चलने शुरू हो गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने राजधानी रायपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में विभिन्न राजनीतिक मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी पर चौतरफा और तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी से लेकर महतारी वंदन योजना और शराबबंदी जैसे विषयों पर विपक्ष को जमकर घेरा।इतिहास

 

 

‘डर है कि कहीं सच न उगल दें’

प्रवर्तन निदेशालय (ED) और अन्य जांच एजेंसियों द्वारा कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के सवाल पर अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि इस कार्रवाई से कांग्रेस के भीतर भारी घबराहट है। उन्होंने दावा किया, पार्टी को असली डर इस बात का है कि कहीं रामगोपाल अग्रवाल पूछताछ में सच्चाई न उगल दें। वे कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी और वित्तीय मामलों के मास्टरमाइंड रहे हैं। उनके मुंह खोलने के डर से ही अब कांग्रेस में पेट दर्द शुरू हो गया है।

 

पाप के पैसे चल रही कांग्रेस

अजय चंद्राकर ने अत्यंत गंभीर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि, कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के बाद से लेकर अभी तक जो चल रही है, वो पाप के पैसे से चल रही है। उन्होंने कहा कि इसी सच्चाई को छिपाने के लिए कांग्रेस इस पूरी कानूनी प्रक्रिया को ‘राजनीतिक द्वेष’ का रंग देने की कोशिश कर रही है।

 

 

 

सरकारी धन के दुरुपयोग और आंतरिक गुटबाजी पर साधा निशाना

दिशा समिति की बैठक और रायपुर शहर की स्थानीय समस्याओं का उल्लेख करते हुए भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में सरकारी पैसे का जमकर गलत इस्तेमाल हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की बदइंतजामी के कारण जनता को परेशान होना पड़ा, जिसे सुधारने का काम अब वर्तमान सरकार कर रही है। इसके साथ ही, यूथ कांग्रेस के हालिया चुनावों और पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान पर कटाक्ष करते हुए चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस की गुटबाजी और आंतरिक मतभेद अब किसी से छिपे नहीं हैं और वे सार्वजनिक रूप से सामने आ चुके हैं।

 

महतारी वंदन और शराबबंदी के आरोप निराधार

वहीं दूसरी ओर, प्रदेश की बहुचर्चित ‘महतारी वंदन योजना’ और शराबबंदी के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों को भाजपा विधायक ने पूरी तरह तथ्यहीन और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे केवल सुर्खियां बटोरने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।