Home छत्तीसगढ़ धमतरी में स्कूली बच्चों से भरी ऑटो पलटी, 7-8 बच्चे थे सवार,...

धमतरी में स्कूली बच्चों से भरी ऑटो पलटी, 7-8 बच्चे थे सवार, कुछ को आई मामूली चोटें

0
34

धमतरी। जिले में स्कूली बच्चों से भरी एक ऑटो सड़क पर पलट गई। हादसे के समय ऑटो में 7 से 8 बच्चे सवार थे। घटना में कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। सभी बच्चों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क पर बने गड्ढे के कारण ऑटो अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल बच्चों की मदद की और विद्या कुंज स्कूल प्रबंधन को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन मौके पर पहुंचा और सभी बच्चों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर उनका उपचार कराया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए गड्ढों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने भी मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

फिलहाल सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

error: Content is protected !!