Home छत्तीसगढ़ अंबिकापुर ब्रेकिंग: नेशनल हाईवे-130 पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार मार्शल की टक्कर...

अंबिकापुर ब्रेकिंग: नेशनल हाईवे-130 पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार मार्शल की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

0
4

अंबिकापुर। जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 पर शनिवार रात करीब 10 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। जजगा राजवाड़े ढाबा के पास तेज रफ्तार मार्शल वाहन ने सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मार्शल वाहन में सवार तीन लोग कथित रूप से शराब के नशे में थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।