Home छत्तीसगढ़ अंबिकापुर ब्रेकिंग: बोरिंग पाइप विवाद में दो भाइयों की बेरहमी से पिटाई,...

अंबिकापुर ब्रेकिंग: बोरिंग पाइप विवाद में दो भाइयों की बेरहमी से पिटाई, सरपंच पति समेत 7 पर केस दर्ज

0
5

अंबिकापुर। जिले के कुन्नी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत डूमरघाट (ककुन्नी) गांव में बोरिंग पाइप को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान सरपंच पति ने अपने भाई और अन्य साथियों के साथ मिलकर दो भाइयों की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान रमेश दास और दिनेश दास के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सरपंच पति समेत कुल 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की विवेचना जारी है।