Home Astrology आरक्षक ने युवती के साथ किया छल : शादी का झांसा देकर...

आरक्षक ने युवती के साथ किया छल : शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण, शिकायत के बाद गिरफ्तार

0
5

 

बिलासपुर के तखतपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस आरक्षक गिरफ्तार।

 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक पुलिस आरक्षक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया है। सोशल मीडिया के माध्यम से हुई पहचान के बाद आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर युवती का विश्वास जीता और शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने विवाह की बात की तो आरोपी मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने तखतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

आरक्षक ने स्वयं को बताया अविवाहित

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र का है। युवती की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से एक पुलिस आरक्षक से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरक्षक ने स्वयं को अविवाहित बताते हुए युवती से शादी का वादा किया और इसी भरोसे पर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बता दें कि, आरक्षक की पहचान सुमंत मिरी नाम से हुई है।

 

शादी करने के लिए किया इंकार

कुछ समय बाद जब युवती ने शादी की बात की तो आरोपी टालमटोल करने लगा और अंततः विवाह करने से साफ इनकार कर दिया। खुद को ठगा महसूस करने पर पीड़िता ने तखतपुर थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच की। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर आरोपी आरक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है