
पहली बारिश ने ही बैकुंठपुर की सड़क व्यवस्था की पोल खोल दी। जिला मुख्यालय के संजय नगर स्थित NH-43 पर बारिश का पानी इस तरह बहने लगा कि सड़क किसी नहर या जलधारा जैसी नजर आने लगी।
ये तस्वीर किसी नदी या नहर की नहीं, बल्कि बैकुंठपुर के संजय नगर स्थित NH-43 की मुख्य सड़क की है। बारिश के पानी के तेज बहाव के बीच बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरकर मछली पकड़ते नजर आए।
वाहनों की आवाजाही के बीच सड़क पर मछली पकड़ते लोगों का यह नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान यहां पानी निकासी की समस्या बार-बार सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
पहली बारिश में ही सामने आई यह तस्वीर सड़क निर्माण और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।





