Home KORBA चोरी की रेत लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलटा एक की मौत दो...

चोरी की रेत लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलटा एक की मौत दो घायल, देखिये वीडियो

0
5

 

 

 

 

कोरबा .उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम मड़वारानी के समीप चोरी की रेत

IMG 20260625 WA0098 IMG 20260625 WA0096ट्रैक्टर में भरकर वापस लौट रहे लोग दुर्घटना का शिकार हो गए इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई वही दो लोग गंभीर रूप से घायल है

 

 

बड़े पैमानों पर रेत की निकासी करने वाले मड़वारानी क्षेत्र के निवासी कुछ लोग सोन नदी से रेत निकालकर वापस आ रहे थे तभी बीच रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया

जिससे एक युवक की मौत हो गई

जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

 

मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम मड़वारानी का है यहां निवासरत

शिवकुमार पटेल 29 वर्ष पिता दुबराज पटेल, अमित कुमार सहित कुछ अन्य लोग ट्रैक्टर के पलटने से शिवकुमार पटेल ट्रैक्टर की इंजन के नीचे दब गया जबकि चालक अमित कुमार व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की की सूचना मिलते ही स्थानिय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर ट्रॉली में दबे शिवकुमार पटेल को किसी तरह बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया । जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत शिवकुमार पटेल को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।