Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर ब्रेकिंग: 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जताई...

बिलासपुर ब्रेकिंग: 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

0
8

बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद में 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पति और मायके पक्ष के दावों में विरोधाभास होने से मामला गंभीर हो गया है।

मृतका के पति का कहना है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, जबकि मायके पक्ष ने इसे हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि मृतका के पति का दूसरी महिला से संबंध था, जिसके चलते उसे प्रताड़ित किया जाता था।

मायके वालों का दावा है कि मौत से पहले महिला ने अपनी बहन को एक कथित चैट और वीडियो भेजा था, जिसमें उसकी मानसिक स्थिति और पारिवारिक विवादों के संकेत मिलते हैं। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान थे और घटना की सूचना भी उन्हें समय पर नहीं दी गई।

घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।