Home KORBA खूब फल फूल रहा है रेत का अवैध कारोबार,जिम्मेदार अधिकारियों की मिली...

खूब फल फूल रहा है रेत का अवैध कारोबार,जिम्मेदार अधिकारियों की मिली भगत से खुलेआम रेत की चोरी, देखिये वीडियो

0
59

IMG 20260624 193006

 

 

 

नक्सलवाद तो अंतिम सांसें ले रहा है लेकिन छत्तीसगढ़ में चाहते हुए भी राज्य सरकार रेत के अवैध कारोबार पर रोक नहीं लग पा रही है। कोरबा में भी अन्य जिलों की तरह खुलेआम इस कारोबार के जरिए प्रतिदिन लाखों का व्यापार चल रहा है। जिम्मेदार विभाग के लोग सरे राह चलने वाले इस अवैध कृत्य पर रोक नहीं लग रहे हैं क्योंकि उन्हें भी लाखों की कमाई जो हो रही है

 

ऊर्जा धानी कोरबा शहर को दो हिस्सों में विभक्त करने वाली हसदेव नदी के सीने को फाड़ कर रेत माफिया अपना व्यापार निर्भय होकर चला रहे हैं। इस जानकारी के बाद ग्रैंड एशियन न्यूज़ की टीम ने कुछ घाटों पर दृष्टिपात किया तो पाया कि कहीं भी कोई रोक-टोक करने वाला नहीं है और रेत चोरों के लोग जेसीबी पोकलेन और ट्रैक्टर लेकर अपने काम को अंजाम दे रहे हैं

पोकलेन और जेसीबी के जरिए ट्रैक्टरों में भरी रेत शहर के मध्य से परिवहन की जाती है लोग देखते हैं लेकिन प्रतिकार करने की हिम्मत इसलिए नहीं करते कि उन्हें मालूम है की होना कुछ नहीं है दुश्मनी जरूर रेट चोरों से हो जाएगी

गौरतलब है छत्तीसगढ़ में चल रही रेत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए राज्यपाल ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया है लेकिन कोई असर पड़ता दिखाई नहीं देता। रेट चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्होंने कोरिया जिले में एक भाजपा नेता को दो लोगों के साथ जिंदा जला दिया। कई जिलों में रेत चोरों द्वारा गुंडई की खबरें सामने आई हैं लेकिन रेत चोरी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। हां बीच-बीच में खनिज और पुलिस विभाग की और से रेट परिवहन में लगी गाड़ियों को जप्त करने की औपचारिकता अवश्य पूर्ण कर दी जाती है

error: Content is protected !!