
नाव में बैठकर मछली पकड़ने के लिए सूरजपुर के बतरा बांध में गए तीन ग्रामीण पानी में लापता हो गए । उनकी खोज के लिए डी डी आर एफ टीम ने गोताखोरों के साथ काफी प्रयत्न किया
तेज बारिश के मध्य भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा और अंततः तीनों ग्रामीणों का शव बरामद कर लिया गया
गौर तलब है की मछली पकड़ने पर प्रतिबंध के बावजूद रात में नाव पर सवार होकर नव लोग बांध में उतरे थे जहां उनकी नाव पलट गई 6 ग्रामीणों ने तो तैर कर अपनी जान बचा लिया लेकिन तीन को काल के गाल में समाना पड़ा




