Home Astrology डीजल-पेट्रोल किल्लत पर किसानों का हल्लाबोल,विधायक विक्रम शाह मांडवी के नेतृत्व में...

डीजल-पेट्रोल किल्लत पर किसानों का हल्लाबोल,विधायक विक्रम शाह मांडवी के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली, पेट्रोल पंपों का घेराव करेंगे

0
1

Screenshot 2026 06 22 13 28 52 47 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

 

 

बीजापुर जिले में डीजल-पेट्रोल की किल्लत के खिलाफ किसानों ने आज अनोखा प्रदर्शन किया। विधायक विक्रम शाह मांडवी के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली।

 

किसानों का आरोप है कि जिले में पिछले कई दिनों से डीजल-पेट्रोल नहीं मिल रहा। खेती का सीजन है और डीजल न मिलने से बुवाई और जुताई का काम ठप पड़ा है।

 

यह रैली भैरमगढ़ से बीजापुर तक निकाली जा रही है। रैली में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर शामिल हैं। किसान हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी कर रहे हैं।

 

विधायक विक्रम शाह मांडवी ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से किसानों को परेशानी हो रही है। डीजल की कालाबाजारी हो रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

 

प्रदर्शनकारी किसान बीजापुर के सभी पेट्रोल पंपों का घेराव करेंगे। इसके बाद आम सभा होगी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 

किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर 2 दिन में डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। रैली को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।