Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर: बेलतरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर के नीचे दबकर दो...

बिलासपुर: बेलतरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर के नीचे दबकर दो सगे भाइयों की मौत

0
9

बिलासपुर। जिले के बेलतरा हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार में मातम पसर गया है।

जानकारी के अनुसार, कोयले से भरा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार दो युवक ट्रेलर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान संदीप रजक और प्रदीप रजक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई काम से लौटकर अपने घर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेलर की तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह हादसा हुआ।

परिवार में पसरा मातम

एक ही परिवार के दो कमाऊ बेटों की अचानक मौत से पूरे बेलतरा क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।