नारायणपुर जिले के मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है।
नक्सलियों द्वारा छिपाकर कर रखे हथियार सहित अन्य सामग्री बरामद
। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। इसी दौरान जवानों को जंगल के भीतर एक संदिग्ध स्थान दिखाई दिया। क्षेत्र की घेराबंदी कर सावधानीपूर्वक तलाशी लेने पर नक्सालियों के द्वारा रखे गए बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन, 12 बोर राइफल और गोला-बारूद सहित अन्य सामग्री जब्त की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस एवं बीएसएफ 133वीं वाहिनी की ‘ई’ कंपनी द्वारा कैंप मसपुर के आसपास के जंगल क्षेत्रों में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की टीम मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में एक संदिगध स्थान दिखाई दिया। इसके बाद क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर वहां से नक्सलियों द्वारा छिपाकर कर रखे बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन, 12 बोर राइफल और गोला-बारूद सहित अन्य सामग्री बरामद की गई।
बरामद सामग्री
1. देसी बीजीएल लॉन्चर – 01 नग
2. बीजीएल गन- 07 नग
3. 12 बोर राइफल द- 01 नग
4. 12 बोर राउंड- 37 नग
5. वायर- 15 मीटर
6. पोच- 05 नग
पूर्व में छिपाई गई सामग्रियां जब्त
प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है कि, इस सामग्री को पूर्व में जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखा गया था। सुरक्षा बलों की सतर्कता और निरंतर चलाए जा रहे सर्च अभियान के परिणामस्वरूप हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।
नक्सलमुक्त घोषित होने के बाद भी सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी
उल्लेखनीय है कि, 31 मार्च 2026 को नारायणपुर जिले को नक्सलमुक्त घोषित किए जाने के बाद भी पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा दूरस्थ वन क्षेत्रों में नियमित रूप से सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियारों, विस्फोटक सामग्रियों और अन्य संसाधनों की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके। सुरक्षा बलों की टीम लगातार जिले में सर्च अभियान चला रहे है




