Home KORBA भाजपा कोसाबाड़ी में नई नियुक्तियां, सोशल मीडिया टीम को मिली जिम्मेदारी

भाजपा कोसाबाड़ी में नई नियुक्तियां, सोशल मीडिया टीम को मिली जिम्मेदारी

0
8

कोसाबाड़ी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कोसाबाड़ी मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां की गई हैं। भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर द्वारा आशीष सूर्यवंशी को मंडल का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है.इसके साथ ही राजू साहू को सह सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IMG 20260617 WA0009

मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर ने कहा कि सोशल मीडिया वर्तमान समय में संगठन और जनता के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आशीष सूर्यवंशी एवं राजू साहू पार्टी की नीतियों, योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेंगे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भाजपा संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ किया जाएगा तथा संगठन को मजबूत बनाने में हर संभव योगदान देंगे।