Home Astrology भाजपा नेता को फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाया, मौत, कार मे पेट्रोल छिड़कर...

भाजपा नेता को फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाया, मौत, कार मे पेट्रोल छिड़कर लगाई आग,भाई समेत तीन घायल, कोरिया में रेत तस्करी विवाद में वारदात, देखिये वीडियो

0
18

IMG 20260617 WA0001

IMG 20260617 WA0002

 

 

 

 

कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत नौगई गांव में बीती रात हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के बाद आगजनी की घटना में कार सहित चार लोग झुलस गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक भाजपा नेता बताया जा रहा है। वहीं घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में जारी है

घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंचकर घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के आईजी भी मौके पर पहुंचे हैं।

घटनास्थल पर भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेता भी पहुंचे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण रेत कारोबार से जुड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रेत कारोबार को लेकर ठाकुर और त्रिपाठी परिवार के बीच विवाद हुआ, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया।

मामले में पुलिस ने 7 संदिग्धों की पहचान की है, जिनमें से 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच जारी है।