Home Astrology खोल दिया गया जनपद कार्यालय का ताला, सामान्य सभा का बहिष्कार...

खोल दिया गया जनपद कार्यालय का ताला, सामान्य सभा का बहिष्कार कर दिया है जनपद सदस्यों ने

0
3

 

कोरबा जिले के पौड़ी उपरोड़ा के जनपद सदस्यों ने भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ सामान्य सभा का बहिष्कार कर दिया और कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। एसडीएम के आश्वासन से जनप्रतिनिधि संतुष्ट नहीं हुए उनका प्रदर्शन जारी रहा लेकिन उन्होंने कार्यालय का ताला खोलने दिया

 

जनपद सदस्यों ने भ्रष्टाचार और मनमानी का आरोप लगाते हुए सोमवार को आयोजित सामान्य सभा का बहिष्कार करते हुए कार्यालय के गेट पर ही धरना दे दिया साथ ही कार्यालय के गेट पर ताला लगा दिया। जनपद सदस्यों के आंदोलन की सूचना मिलने पर पूरी उपरोड़ा एसडीएम मौके पर पहुंचे और उन्होंने नाराज सदस्यों को समझने की कोशिश की एसडीएम के आश्वासन से सदस्य संतुष्ट नहीं हुए लेकिन उन्होंने कार्यालय का ताला खोलने दिया और अपना प्रदर्शन भी जारी रखा है

 

कार्यालय का ताला खुलने से अंदर फस गए कर्मचारियों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली है लेकिन जनपद सदस्यों के तेवर को देखते हुए वह संकेत हैं कि कहीं फिर इस तरह की स्थिति ना निर्मित हो जाए