Home KORBA KORBA:सर्वाधिक मतों से जीते कमलेश यादव, प्रेस क्लब के संरक्षक निर्वाचित

KORBA:सर्वाधिक मतों से जीते कमलेश यादव, प्रेस क्लब के संरक्षक निर्वाचित

0
3

IMG 20260614 205843 1011079673 1536x1152 1

 

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के द्विवार्षिक वर्ष 2026-28 के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव ने 107 वोट के बड़े मतों से अपनी जीत सुनिश्चित की है। वे संरक्षक पद पर निर्वाचित हुए हैं।

प्रेस क्लब के चुनाव में 14 जून को मतदान संपन्न कराया गया। इसमें 166 में से 165 सदस्य मतदाताओं ने हिस्सा लिया। निर्वाचन अधिकारी डॉ.छेदीलाल अग्रवाल के द्वारा चुनाव की प्रक्रिया अपने सहयोगियों के साथ संपन्न कराई गई। घोषित परिणामों के अनुसार – कार्यकारिणी सदस्य के लिए नवाब हुसैन, राजेश कुमार मिश्रा,आकाश शर्मा निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष के लिए राजकुमार शाह निर्वाचित हुए। सचिव के लिए दिनेश राज चुने गए। उप सचिव हरीश तिवारी बने हैं। कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव चुने गए। नौशाद खान को अध्यक्ष चुना गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारी को चुनाव अधिकारी के द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया