कोरबा जिले में छुरी के पास राखड़ से भरा एक बेकाबू ट्रक पलट गया, जिससे कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद दोनों ओर करीब 1-1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और सैकड़ों लोग घंटों फंसे रहे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन से ट्रक हटाया गया। मौके पर पहुंची कटघोरा पुलिस ने यातायात बहाल कराने में जुटकर स्थिति को नियंत्रित किया।




