
शहर से लगभग 5 किलोमीटर दूर शहरी क्षेत्र के ग्रामीण वार्ड नंबर 50 सिंगदई में एक हृदय विदारक घटना हो गई। बिजली के टूटे तार में दौड़ा करंट दौड़ गया जिससे 14 मवेशियों की मौत हो गई। मवेशियों की मौत की खबर क्षेत्र में आग की तरफ फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना था कि कई बार जर्जर बिजली पोल को बदलने के लिए आवेदन दे चुके लेकिन अब तक मैं बिजली पोल नहीं लगाएगा इसके चलते यह बड़ी घटना हो गई और 14 मवेशियों की समय से पहले मौत हो गई। बताया गया कि सुशासन त्यौहार में भी आवेदन देकर बिजली विभाग के अफसर को नए बिजली पोल लगाने के लिए कहा गया था लेकिन वहां भी ध्यान नहीं दिया गया इस तरह से बिजली विभाग के अफसर की घोषणा लापरवाही देखने को मिली है। इधर जानकारी लगने पर बसंतपुर पुलिस और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचानामा बनाई।
बुधवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा और बारिश के कारण सिंगदई में खेत में लगाए गए सीमेंट के चार बिजली पोल टूटकर गिर गए। आज सुबह जब मवेशी खेत में घास चरने गए तो जमीन पर टूटा बिजली का तार जिसमें करंट था और चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। किसान काफी आक्रोश में है और बिजली विभाग की लापरवाही को मवेशियों की मौत का कारण बता रहे हैं।




