Home Astrology प्रेम की आड़ में गंदा खेल : नाबालिग का आपत्तिजनक VIDEO प्रेमी...

प्रेम की आड़ में गंदा खेल : नाबालिग का आपत्तिजनक VIDEO प्रेमी ने दोस्तों को भेजा, 10 युवकों ने महीनों तक किया बलात्कार

0
8

 

कोरबा जिले में नाबालिग लड़की के प्रेमी ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेजा। जिसके बाद आरोपियों ने लड़की को ब्लैकमेल कर बलात्कार किया।

 

 

 

 

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां एक नाबालिग लड़की के प्रेमी ने आपत्तिजनक वीडियो बना कर अपने दोस्तों दोस्तों को भेज दिया। जिसके बाद प्रेमी के नौ दोस्तों ने उनके मोबाइल में वीडियो होने का दावा किया। छह महीने के भीतर ही प्रेमी के दोस्तों ने लड़की को ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म किया। बता दें कि, यह पूरा मामला बालकोनगर थाना क्षेत्र का है। जहां 17 साल की नाबालिग का उसी क्षेत्र में रहने वाले प्रेमी होरीलाल चौहान 30 वर्ष के साथ अफेयर था।

 

 

प्रेमी ने बनाया आपत्तिजनक वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमी ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान उसे झांसे में लेकर वीडियो बनाया। इसके बाद प्रेमी ने वह वीडियो अपने दोस्तों को भेज दिया। इतना ही नहीं, प्रेमी के कुछ दोस्तों ने उस वीडियो को ब्लैकमेलिंग का जरिया बनाया और नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस हरकत की सूचना बाकी दोस्तों को भी मिली, जिसके बाद बाकी सब भी नाबालिग को ब्लैकमेल करने लगे।

 

पीड़िता ने परिजनों को दी जानकारी

गौरतलब है कि, सभी युवकों ने नाबालिग का दिसंबर 2025 से मई 2026 तक बलात्कार करते रहे। जिसके बाद नाबालिग ने आखिर में थक हार कर अपने परिजनों से इस घटना की जानकारी दी और बालको थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस शर्मनाक मामले के सामने आने से पुलिस विभाग में सभी अधिकारीयों के होश उड़ गए। जिसके बाद पीड़िता का बयान लेकर अस्पताल में जांच कराया गया।

 

मामले की 10 बलात्कारी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए होरी लाल चौहान, कन्हैया सिंह 25 वर्ष, उदय चौहान 22 वर्ष, मनीष चौहान 22 वर्ष, बुग्गु चौहान 21 वर्ष, राकेश सिंह 40 वर्ष, दशरथ पटेल 32 वर्ष, चित्रभान पटेल 30 वर्ष, शत्रुघ्न चौहान 25 वर्ष और योगेश चौहान 22 वर्ष को गिरफ्तार किया। इन सभी आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस ने जब्त किया आपत्तिजनक वीडियो

इस सासनीख़ेज मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि, पीड़िता के साथ दिसंबर 2025 से मई 2026 तक कई युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के नाबालिग होने के कारण पॉक्सो एक्ट के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का अपराध पंजीबद्ध कर 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में इस्तेमाल हुए वीडियो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।