Home Astrology खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार टकराई : अंबिकापुर-रायपुर हाईवे पर देर...

खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार टकराई : अंबिकापुर-रायपुर हाईवे पर देर रात हादसा, युवक की मौत

0
7

 

मणिपुर थाना क्षेत्र के भिट्ठीकलां गांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार CG-04 OS-4079 सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

 

 

। रायपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार 9 जून देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई। मणिपुर थाना क्षेत्र के भिट्ठीकलां गांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार CG-04 OS-4079 सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

 

अस्पताल ले जाते समय युवक ने तोड़ा दम

हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान और अन्य जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

चालक मौके से हुआ फरार

दुर्घटना के बाद कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

 

फिर चर्चा में आया भिट्ठीकलां ब्लैक स्पॉट

भिट्ठीकलां क्षेत्र में पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के कारण यह इलाका हाईवे के ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने यहां सुरक्षा उपाय बढ़ाने और सड़क किनारे खड़े वाहनों पर निगरानी की मांग की है।

 

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल कराया। मामले की जांच जारी है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है।