


कटघोरा-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। अमलडीहा स्थित श्याम होटल के पास अनियंत्रित बाइक होटल की दीवार से जा टकराई।
हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक कोरबा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक की रफ्तार तेज थी। अचानक नियंत्रण बिगड़ने से बाइक सीधे होटल की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
फिलहाल कटघोरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से संपर्क कर शिनाख्त की कोशिश कर रही है।




