Home Astrology कांग्रेस-NSUI नेताओं पर FIR, बलवा और रास्ता रोकने का केस दर्ज,NEET पेपर...

कांग्रेस-NSUI नेताओं पर FIR, बलवा और रास्ता रोकने का केस दर्ज,NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन पड़ा भारी, कई बड़े नाम शामिल

0
7

 

 

Screenshot 2026 06 06 14 18 19 82 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करना कांग्रेस और NSUI नेताओं को महंगा पड़ गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बलवा और रास्ता रोकने की धाराओं में कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है।

 

NSUI ने हाल ही में NEET पेपर लीक मामले को लेकर बिलासपुर में जोरदार प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़ कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ी थी। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा था।

 

इस मामले में अब NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, विधायक देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय और जिला शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा समेत कई नेताओं के नाम FIR में शामिल किए गए हैं।

 

सिविल लाइन थाना में दर्ज मामले में आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने बलवा किया और मुख्य मार्ग को जाम कर आवागमन बाधित किया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।