
भीषण गर्मी में हाथी पानी में घुसकर खुद को शीतलता प्रदान करते दिखाई देते हैं ऐसे ही खुद को गर्मी से बचने के लिए हाथी का एक शावक नदी में उतरा और फिर वापस नहीं लौट सका उसकी डूबने से मौत हो गई
रायगढ़ जिले के खरसिया रेंज से होकर बहने वाली मांड नदी मैं शावक के डूबने से मौत हो जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और कानूनी औपचारिकता पूर्ण किया
बताया जाता है कि क्षेत्र में करीब 50 हाथियों का दल काफी दिनों से विचरण कर रहा है। इसी दल के पांच शावकअब तक डूब कर मौत को प्राप्त हो चुके हैं




