व्यक्तिगत स्वार्थ कभी-कभी मनुष्य पर इतना हावी हो जाता है कि वह अपनों का ही खून कर देता है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले का करकोटी गांव स्तब्ध है यहां निवासरत एक परिवार के दो भाइयों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था यह विवाद आज खूनी संघर्ष में बदल गया बड़े भाई द्वारा छोटे भाई पर लाठी डंडों से किया गया हमला जानलेवा साबित हुआ और छोटे भाई की मौत हो गई पुलिस ने बड़े भाई को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है




