Home छत्तीसगढ़ NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर से युवक की मौत,...

NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर से युवक की मौत, महिला गंभीर

0
4

अंबिकापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बमलाया के पास एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

मौके पर हुई युवक की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

महिला की हालत गंभीर

हादसे में घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सीतापुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।