Home छत्तीसगढ़ Amarkantak Lightning Tragedy : आकाशीय बिजली गिरने से युवक-युवती की मौत, किशोरी...

Amarkantak Lightning Tragedy : आकाशीय बिजली गिरने से युवक-युवती की मौत, किशोरी घायल

0
3

पेंड्रा/अमरकंटक। छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमा से लगे अमरकंटक क्षेत्र में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के बीच बिजली की चपेट में आने से एक युवक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

भंडारे से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार नगर परिषद अमरकंटक के वार्ड क्रमांक-02 बराती क्षेत्र में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के समापन के बाद भंडारे का कार्यक्रम चल रहा था। प्रसाद ग्रहण कर 18 वर्षीय हर्ष टांडिया, 17 वर्षीय आरती वर्मा और 17 वर्षीय राधा अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान शुरू हो गया। तभी आकाशीय बिजली गिरने से तीनों उसकी चपेट में आ गए।

दो की मौके पर मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हर्ष टांडिया और आरती वर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल राधा का अस्पताल में उपचार जारी है।