*कोरबा ब्रेक: अवैध रेत खन से नाराज ग्रामीणों ने रोकी गाड़ियां, विभाग से कार्रवाई की मांग
*
उरगा थाना क्षेत्र के बरपाली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगीपाली में अवैध रेत खन को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन द्वारा संचालित रेत खदान में जेसीबी, हाइवा और बड़ी मशीनों से अवैध उत्खन कर रेत का परिवहन किया जा रहा है।
मामले से परेशान ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उत्खन में लगे वाहनों को रुकवाया और गाड़ियों की चाबी अपने पास रख ली। उन्होंने खनिज विभाग के अधिकारियों को बुलाकर मौके पर ही कार्रवाई और उत्खन पर रोक की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नदी किनारे और आसपास बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और यह कार्य ग्राम सरपंच शील कुमारी बिंझवार की मिलीभगत से हो रहा है। ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभाग पर भी निष्क्रियता का आरोप लगाया।
खनिज विभाग के तीन अधिकारियों के सूचना पर मौके पर पहुंचने की बात सामने आई है और वाहन जब्त कर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी मिली है।



