Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में तेज रफ्तार बस का कहर, कार को मारी जोरदार टक्कर

बिलासपुर में तेज रफ्तार बस का कहर, कार को मारी जोरदार टक्कर

0
3

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित उसलापुर ब्रिज पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित बस ने आगे चल रही कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि बड़ा हादसा टल गया और चालक की जान बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद बस चालक वाहन रोकने के बजाय मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए ब्रिज पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल कराया। फिलहाल पुलिस पीड़ित कार चालक की शिकायत पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बस और चालक की तलाश में जुट गई है।