Home छत्तीसगढ़ धमतरी के जंगल में भीषण आग, वन विभाग की टीम मौके पर...

धमतरी के जंगल में भीषण आग, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

0
6

धमतरी। जिले के बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार करैहा और सारंगपुरी जंगल क्षेत्र में आग तेजी से फैल गई, जिससे वन विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि आग कंपार्टमेंट नंबर 435 के जंगल क्षेत्र में लगी है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग की लपटों और धुएं के कारण आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। विभागीय कर्मचारी लगातार जंगल में फैल रही आग को रोकने में जुटे हुए हैं।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक आग से वन संपदा को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल वन विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है।