सीएसईबी कोरबा प्लांट की स्क्रैप नीलामी विवाद में अब ठेकेदारों ने पुलिस में शिकायत का रास्ता अपनाया है। स्क्रैप ठेकेदार शनि साहू ने सीएसईबी चौकी में आवेदन देकर रायपुर से आए अधिकारी सुनील चौहान और नितेश अग्रवाल के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी यानी आईपीसी की धारा 420 के तहत FIR दर्ज करने की मांग की है।
*शनि साहू का आवेदन*
शनि साहू ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि नीलामी के दौरान लगभग 3 करोड़ रुपये मूल्य के ट्रांसफॉर्मर को अनियमित तरीके से बाहर निकालकर बेच दिया गया। उनका कहना है कि यह मामला सिर्फ गड़बड़ी नहीं, बल्कि आपराधिक कृत्य है। इसी आधार पर उन्होंने सुनील चौहान और नितेश अग्रवाल पर चोरी और 420 का मामला दर्ज करने की मांग की है।
*अभी आरोप ही हैं*
यह आवेदन शनि साहू का है। सुनील चौहान, नितेश अग्रवाल या सीएसईबी प्रबंधन की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। नीलामी दस्तावेज में भी ट्रांसफॉर्मर का स्पष्ट उल्लेख नहीं है । उसके बाद भी करोडो की लागत के ट्रांसफार्मर को चोरी करवा कर बेचा गया
*आगे की प्रक्रिया*
सीएसईबी चौकी में आवेदन मिलने के बाद अब देखना होगा कि पुलिस किस आधार पर प्रारंभिक जांच करती है और FIR दर्ज करती है या नहीं। उद्योग मंत्री पहले ही कह चुके हैं कि अनियमितता मिली तो जांच होगी।


