
बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे मौजूद कई लोगों और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया, इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
। जशपुर जिले में देर रात एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने सड़क पर जमकर कहर बरपाया। बताया जा रहा है कि सब्जियों से लोड मिनी ट्रक जशपुर से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था, तभी लोदाम थाना क्षेत्र के NH-43 मुख्य मार्ग पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे मौजूद कई लोगों और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में एक की मौत
इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर चीख-पुकार मच गई।
कई वाहनों को भी मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मिनी ट्रक ने लोगों को कुचलने के बाद सड़क पर खड़े कई वाहनों को भी जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कई दोपहिया और अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
चालक फरार, खलासी पुलिस हिरासत में
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने वाहन के खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश जारी है।
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, NH-43 जाम
हादसे से नाराज ग्रामीणों ने NH-43 पर चक्काजाम कर दिया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति को संभालने में जुटे रहे


