Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सुशासन तिहार शिविर में होंगे...

सूरजपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सुशासन तिहार शिविर में होंगे शामिल

0
5

सूरजपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री जिले में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रामानुजनगर ब्लॉक के रामपुर गांव में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

प्रशासन तैयारियों में जुटा

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

रायपुर से होंगे रवाना

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह लगभग 10:15 बजे रायपुर हैलीपेड से हेलीकॉप्टर के जरिए रामपुर के लिए रवाना होंगे।