Home KORBA युवक ने लगाया छत्तीसगढ़िया जुगाड़ : रास्ते में बाइक की पेट्रोल खत्म...

युवक ने लगाया छत्तीसगढ़िया जुगाड़ : रास्ते में बाइक की पेट्रोल खत्म हुई तो ऐसे पहुंचा पंप तक

0
2

 

गरियाबंद में ट्रैक्टर ट्राली पर बाइक लादकर एक युवक पेट्रोल पंप पहुंचा। उसने बाइक पर पेट्रोल भरवाया और चला गया। अब इस वाकए को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

 

 

 

 

। पेट्रोलियम संकट के चलते डिब्बों, बोतलों या जरीकैन में पेट्रोल-डीजल देने से पंप वालों को रोका गया है। इस रोक के बीच गरियाबंद जिलर मुख्यालय से एक अनूठा मामला सामने आया है। दरअसल बाइक में पेट्रोल खत्म होने पर एक युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर उसे लादकर पेट्रोल पंप पहुंच गया।

रास्ते में खत्म हुआ पेट्रोल

मिली जानकारी के मुताबिक, मामला गरियाबंद के शांति फ्यूल्स का है। युवक की बाइक का पेट्रोल रास्ते में खत्म होकर बंद हो गई। आसपास के इलाकों में बोतल या जरीकैन में पेट्रोल उपलब्ध नहीं हो सका। तब युवक ने अलग तरीका अपनाते हुए अपनी बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लाद लिया और पेट्रोल पंप पहुंच गया।

पेट्रोल भरवाया और चलता बना

जब ट्रैक्टर ट्रॉली के ऊपर बाइक लादकर वह पंप पहुंचा तो, वहां मौजूद लोगों को कुछ देर तक कुछ समझ नहीं आया। ट्रॉली पर बाइक लदी देखकर कर्मचारी थोड़ी हैरानीभरी नजरों से उसकी ओर देखने लगे। बाद में युवक ने अपनी बाइक पर पेट्रोल भरवाया और वहां से चला गया। अब इस वाकए का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे ‘देसी जुगाड़’ तो कुछ छत्तीसढ़िया जुगाड़ का सटीक उदाहरण बता रहे हैं।