Home छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में साढ़े तीन घंटे बिजली गुल, मरीज परेशान

दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में साढ़े तीन घंटे बिजली गुल, मरीज परेशान

0
33

Dantewada जिला अस्पताल में बिजली व्यवस्था चरमराने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार शाम करीब साढ़े तीन घंटे तक अस्पताल की बिजली बंद रही, जिससे भीषण गर्मी में वार्डों में भर्ती मरीज बेहाल नजर आए।

जानकारी के अनुसार जनरेटर में तकनीकी खराबी और डीजल की कमी के कारण स्थिति और बिगड़ गई। बिजली बाधित होने से अस्पताल की कई जरूरी मशीनें प्रभावित हुईं, वहीं डायलिसिस सेवा पर भी असर पड़ने की बात सामने आई है। तकनीकी कर्मचारी व्यवस्था सुधारने में जुटे रहे, लेकिन लंबे समय तक बिजली बहाल नहीं होने से लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों ने अस्पताल की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रखने की मांग की है।

error: Content is protected !!