Home छत्तीसगढ़ रायगढ़ में गर्मी से बेहाल हाथी का वीडियो वायरल

रायगढ़ में गर्मी से बेहाल हाथी का वीडियो वायरल

0
47

रायगढ़। भीषण गर्मी का असर अब वन्य जीवों पर भी दिखाई देने लगा है। रायगढ़ वन मंडल के बंगुरसिया इलाके से एक हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हाथी पानी की टंकी के पास पहुंचकर खुद पर पानी डालते नजर आ रहा है।

वीडियो में हाथी अपनी सूंड से पानी भरकर शरीर पर डालते हुए गर्मी से राहत पाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण जंगलों में वन्य जीव भी परेशान हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक इलाके में दो दर्जन से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से हाथियों के करीब न जाने और किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की है।

error: Content is protected !!