धमतरी। जैतपुरी में वन अमले और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में ग्रामीण कलेक्टोरेट पहुंचे और वन विभाग पर बर्बरता पूर्वक कार्रवाई करने का आरोप लगाया।
ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि वन विभाग की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार किया गया।
बताया जा रहा है कि जंगल में अतिक्रमण और अवैध कटाई के मामले में कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया था। इसी दौरान दोनों पक्षों में झड़प की स्थिति बन गई।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।




