Home देश दुनिया प्रयागराज के बिट्ठल होटल में भीषण आग : 12 लोग फंसे, दमकल...

प्रयागराज के बिट्ठल होटल में भीषण आग : 12 लोग फंसे, दमकल कर्मियों ने सुरक्षित निकाला

0
5

प्रयागराज। Vitthal Hotel में सोमवार दोपहर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के समय होटल में 12 लोग फंसे हुए थे, जिन्हें दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होटल से सटे ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने के बाद आग लगी।

जानकारी के मुताबिक, ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी होटल की लकड़ी में जा गिरी, जिससे आग तेजी से फैल गई। तेज हवा के कारण कुछ ही देर में पूरा होटल आग की चपेट में आ गया। होटल से करीब 10 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं और धुएं का गुबार करीब 2 किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक मशीन मंगाई गई, जबकि एहतियात के तौर पर चार एंबुलेंस भी तैनात की गईं। दमकल कर्मी हाइड्रोलिक मशीन के जरिए ऊपरी मंजिलों तक पहुंचे और अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह हादसा शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में हुआ, जिसके चलते आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। आग बुझाने के दौरान Satish Chandra का हाथ झुलस गया। मौके पर ही उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

बताया जा रहा है कि होटल में करीब 20 से 25 कमरे हैं। आग की घटना में होटल का आधे से ज्यादा हिस्सा जलकर खाक हो गया, जबकि दो बाइकें भी आग की चपेट में आ गईं। होटल के मालिक Alok Parmar मम्फोर्डगंज इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं।

होटल में ठहरे गाजियाबाद निवासी Arun Sharma ने बताया कि आग लगते ही होटल में भगदड़ मच गई और चारों तरफ धुआं भर गया था। हालांकि दमकल टीम ने समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।