Home छत्तीसगढ़ धमतरी में पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट : आंख में मिर्ची पाउडर...

धमतरी में पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट : आंख में मिर्ची पाउडर झोंककर बदमाश फरार

0
4

Dhamtari जिले में पेट्रोल पंप के मैनेजर से लूटपाट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने मैनेजर की आंख में मिर्ची पाउडर छिड़ककर मारपीट की और जेब में रखे नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मामला Bhakhara थाना क्षेत्र के सेमरा मोड़ के पास स्थित Uma Petrol Pump का बताया जा रहा है। पंप संचालक के अनुसार, सुबह कुछ युवक पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़भाड़ को लेकर उनका मैनेजर झम्मन साहू से विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद मैनेजर झम्मन साहू अपने गांव मंडेली जा रहा था। तभी रास्ते में चार अज्ञात बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर आंख में मिर्ची पाउडर छिड़क दिया। इसके बाद उसकी जेब में रखे करीब दो हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा