Home KORBA गौतम बनाए गए छत्तीसगढ़ के DGP : अरुण देव प्रदेश के छह...

गौतम बनाए गए छत्तीसगढ़ के DGP : अरुण देव प्रदेश के छह जिलों में रह चुके हैं SP 

0
4

IPS Officer Arun dev gautam 1778914185 policedept 2026 05 16 122411

 

 

 

IPS अफसर अरुण देव गौतम छत्तीसगढ़ के नए DGP बनाए गए हैं। अभी वे प्रभारी के तौर पर इस पद को संभाल रहे थे।

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने अरुण देव गौतम आईपीएस को प्रदेश का नया DGP (डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि, वे वर्तमान में बतौर प्रभारी DGP कार्यरत थे।

 

1992 बैच के अफसर अरुण देव गौतम किसान परिवार में पले बढ़े हैं। वे उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के अभयपुर गांव के मूल निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा अपने गांव के ही सरकारी स्कूल से हुई, दसवीं व बारहवीं उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज इलाहाबाद से पूरी की।

 

DGP

1992 बैच के आईपीएस अफसर

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से आर्टस लेकर बीए किया। राजनीति शास्त्र में एमए किया। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी नई दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय कानून में एमफिल की डिग्री हासिल की। आईपीएस बनने पर 1992 में उन्हें मध्यप्रदेश कैडर एलॉट हुआ। प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर उनकी जबलपुर में पोस्टिंग हुई।

 

 

प्रदेश के छह जिलों में बतौर एसपी किया काम

एसपी के रूप में पहला जिला भोपाल मिला। वर्ष 2000 में पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनने पर अरुण देव गौतम ने छत्तीसगढ़ कैडर चुन लिया। छत्तीसगढ़ में वे कोरिया, रायगढ़, जशपुर, राजनंदगांव, सरगुजा और बिलासपुर जिले के एसपी रहे