Home छत्तीसगढ़ विराट अपहरण कांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बड़ी मम्मी की उम्रकैद...

विराट अपहरण कांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बड़ी मम्मी की उम्रकैद बरकरार

0
97

Bilaspur के बहुचर्चित विराट अपहरण कांड मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपियों की अपील खारिज कर दी है। मामले की मास्टरमाइंड बताई गई बड़ी मम्मी नीता सराफ और उसके सहयोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है।

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2019 में 6 साल के मासूम विराट के अपहरण की साजिश परिवार के भीतर ही रची गई थी। जांच में सामने आया था कि बड़ी मां नीता सराफ ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर बच्चे के अपहरण की योजना बनाई थी। इस मामले ने उस समय पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी थी।

मामले की सुनवाई के बाद निचली अदालत ने आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ आरोपियों ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी, लेकिन अब हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए अपील खारिज कर दी है।

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद मामले में आरोपियों को कोई राहत नहीं मिली है। फैसले को लेकर पीड़ित परिवार ने संतोष जताया है।

error: Content is protected !!